अमरोहा

श्याम बाबा के प्रकट दिवस के अवसर पर हुआ भंडारे का आयोजन। 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा : खाटू श्याम बाबा के प्रकट दिवस के अवसर पर श्याम भक्तों द्वारा नगर में भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया,भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
खाटू श्याम बाबा के प्रकट दिवस के अवसर पर शनिवार को श्याम भक्तों द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने पंडाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भक्तों द्वारा विधि विधान से श्याम बाबा का पूजन किया गया और उसके बाद बाबा का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।वही भंडारे में भजन गायक सौरभ मित्तल द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी,भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमने पर मजबूर हो गए।श्याम भक्त मोनू राणा द्वारा बताया गया कि काफी वषों से भक्तों द्वारा श्याम बाबा के प्रकट दिवस पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर कुलदीप गुप्ता,मोनू राणा,गौरव राणा,लकी चौहान, अंकित,रोहित,पवन कुमार,नरेंद्र राणा, मधु राणा,यशपाल सिंह चौहान आदि भक्त मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button