सिंगरौली

 भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड बहुत त्वरित गति से प्रगति कर रहा है: सुरेश गिरि

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली । लोकसभा सीधी सिंगरौली के लिए सांसद डॉ राजेश मिश्रा के अनुशंशा पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा नियुक्त दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य सुरेश गिरि अपनी लगातार सक्रियता से कार्य करते हुए अपने प्रयास के तहत दूरसंचार कार्यलय मोरवा में दूर संचार के अधिकारियों और कर्म चारियों के साथ एक महीने में हुई प्रगति समीक्षा बैठक लिया। बैठक में सर्व प्रथम श्री गिरि का जेटिओ विवेक सिंह और जेटिओ जगन्नाथ द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में बतौर टीएससी मेंबर श्री गिरि को दूर संचार विभाग मोरवा स्टॉफ के द्वारा अवगत कराया गया कि 2925 के अक्टूबर महीने में 1100 के आस पास नए सिम उपभोक्ताओं को इश्यू किए गए हैं. ग्राहकों को 4G सेवा की सुविधाएं मिलने लगी हैं. बीएसएनएल मोरवा, झिँगुरदा, जयंत, गोरबी, निगाही, अमलेरी और केंद्रीय अस्पताल नेहरू में सभी टावर सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में पीवीटीजी योजना के तहत 4G सैचुरेशन के फेज़ टू के 6 टावर जल्द ही लगेंगे,फेज वन के स्वीकृत 32 टावर में से 19 टावर काम कर रहे हैं और 4G सेवा प्रदाता बन गए हैं वही शेष और 13 टावर 2G सेवा प्रदाता के श्रेणी में कार्य कर रहे हैं जिन्हें जनवरी 2026 तक 4G सेवा प्रदाता की श्रेणी में लाए जाने का कार्य प्रगति पर है. आगे उन्हें अवगत कराया गया कि नए ई-सिम इशू किए जा रहे हैं और पुराने सिम को ई-सिम में कनवर्ट करने की जानकारी ऊपर से मांगी गई है ताकि इस कार्य को सुचारु रूप से किया जा सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वार्षिक रियायती दर वाला प्लान भी लोगों को दिए जा रहे हैं. बीएसएनएल लगातार नई योजना के तहत एक रूपए में नया सिम लोगों को दे रहा है जिसमें आप को 30 दिन तक 2GB डाटा और 100 SMS FREE और असीमित काल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
बीएसएनएल की विद्यामित्र योजना की जानकारी भी लोगों तक लगातार दी जा रही है,ताकि पढ़ने वाले छात्रों को इसकी सुविधा मिल सके,  बीएसएनएल की वाई फाई सुविधा को और आधुनिक बनाया जा रहा है और सर्वत्र वाई फाई सुविधा और कॉलिंग विदाउट नेट की भी जानकारी ऊपर से मांगी गईं है ताकि इन सब सुविधाओं का उपभोक्ता को लाभ दिलाया जा सके। अंत में कार्यक्रम का आभार जेटिओ विवेक सिंह ने ब्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button