अमरोहा

तिगरी मेला मे मौत का कुआं बना आकर्षण का केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला : गंगा धाम तिगरी मेले में मौत का कुआं बना आकर्षण का केंद्र जिसमे 3 बाइकें और 4 मारुति कारें करती हैं हैरतअंगेज करतब, दर्शक बोले- ऐसा रोमांच कहीं नहीं देखा lअमरोहा के ऐतिहासिक गंगा धाम तिगरी मेले में इस बार दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है मौत का कुआं। जहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और सैलानी इस रोमांचक प्रदर्शन को देखने पहुंच रहे हैं।लकड़ी और लोहे से बने इस गोलाकार कुएं में 3 बाइकें और 4 मारुति कारें एक साथ तेज रफ्तार में दीवारों पर चक्कर लगाती हैं। स्टंटबाज ड्राइवर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की सांसें थम जाती हैं। मौत को मात देते हुए ये ड्राइवर जिस कौशल और आत्मविश्वास के साथ वाहन दौड़ाते हैं, वह किसी थ्रिलर फिल्म के दृश्य से कम नहीं लगता।
छोटे-बड़ों में दिखा उत्साह:
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शकों ने कहा कि मौत के कुएं का यह नजारा हर साल देखने को मिलता है, लेकिन इस बार की प्रस्तुति और रफ्तार कुछ अलग ही जोश से भरी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस प्रदर्शन का रोमांचक आनंद लिया।एक दर्शक ने उत्साहित होकर कहा ऐसा नजारा सिर्फ तिगरी मेले में ही देखने को मिलता है, जब गाड़ियां दीवार पर उड़ती हुई नजर आती हैं।वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि जब बाइक और कारें दीवारों पर स्टंट करती हैं, तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठता है।
मेला प्रशासन ने भी दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है, वहीं पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है ताकि दर्शक सुरक्षित दूरी से इस रोमांचक कार्यक्रम का आनंद ले सकें।धार्मिक आस्था, परंपरा और रोमांच का संगम बना गंगा धाम तिगरी मेला, जहां गंगा स्नान के साथ श्रद्धालु इस बार मौत का कुआं जैसे रोमांचक नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button