अमरोहा

हसनपुर के पूठ गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने  लगाई डुबकी 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को पूठ गंगा घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं को भारी जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा।सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से श्रद्धालुओं की भीड़ गंगाधाम पहुंचने लगी थी। हल्की ठंड के बावजूद सूर्योदय से पहले ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान गंगा मैया की जय” के जयकारे गूंजते रहे।पूठ गंगा घाट के अलावा,हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगानगर और पौरारा गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हसनपुर नगर के साथ-साथ हथियाखेड़ा, मंगरौली , सतैड़ा , मटैना ,मंगरौला, शाहपुर कलां,शाहपुर खुर्द, लुहारी खादर,करनखाल, बाईखेड़ा और गंगाचोली झुडी माफी पहाड़पुर बक्कल  जैसे गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर मौजूद रहे। उन्होंने महिला उप निरीक्षक के साथ मेला में लगे बाजार की भी निगरानी की।मेला में जाटव महासभा,प्रजापति महासभा, खागी महासभा,सैनी महासभा सहित विभिन्न सभाएं लगाई गईं। महिलाओं और युवतियों ने मीना बाजार में खरीदारी की,जबकि बच्चे झूलों का आनंद लेते दिखे।
मीना बाजार में महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button