
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कार्तिक पूर्णिम पर श्रम विभाग व लखनऊ विश्वविद्यालय समाज शास्त्र विभाग से संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी की 556वीं जयंती (गुरु पर्व/प्रकाश पर्व) बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय की अधीक्षिका सावित्री की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में हिंदी शिक्षिका अंकिता, विज्ञान शिक्षिका जागृति, गणित शिक्षिका आकांक्षा तथा छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सर्वप्रथम गुरु नानक देवजी चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये गये। इस दौरान निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने चार्ट पेपर पर गुरु नानक देवजी का आकर्षक चित्र बनाकर उनका स्मरण किया। इसके अतिरिक्त, छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया, जो गुरु जी के प्रति उनकी आस्था और सीखने की ललक को दर्शाता है। इस आयोजन ने छात्राओं को गुरु नानक देवजी के मानवतावादी संदेशों को आत्मसात करने और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।



