कछुए का तस्कर गिरफ्तार,13 कछुए बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड – जनपद हापुड़ की वन विभाग की टीम ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर हापुड सदर तहसील क्षेत्र के गांव असौड़ा में एक मकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए कछुए के तस्कर मोहम्मद शाहरुख को हिरासत में ले लिया । संयुक्त टीम ने मौके से 13 कछुओं को बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार , मामला सोमवार का है जब मेरठ पुलिस और हापुड़ के वन विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में छापामार कार्यवाही की । इस छापामार कार्यवाही में हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद कांड़पाल, उनकी टीम और मेरठ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कछुओं के तस्कर शाहरुख को हिरासत में ले लिया जिसके कब्जे से 13 कछुए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन कछुआ की तस्करी कर आर्थिक लाभ कमाने के लिए उन्हें बेचा जा रहा था ।



