अमेठी
शताब्दी वर्ष कार्यक्रम -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की तैयारी को लेकर घर -घर सम्पर्क अभियान बुधवार को शुरू हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमेठी नगर के चाणक्यपुरी में शुरू हुआ। सम्पर्क अभियान में जिला सेवा प्रमुख रामराज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह, जिला संगठन मंत्री युवराज, नगर कार्यवाह दिलीप कुमार एवं नगर सम्पर्क प्रमुख शिवम् मिश्र सहित अनेक स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। सम्पर्क अभियान 30 नवम्बर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत स्वयंसेवक हर हिन्दू परिवार से सम्पर्क करेंगे


