जामताड़ा

करमाटांड़ प्रखंड के जेरुआ गांव में कार्तिक उद्यापन पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

A devotional program was organized on the occasion of Kartik Udyapan in Jerua village of Karmatand block, hundreds of devotees participated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के जेरुआ गांव में कार्तिक उद्यापन के शुभ अवसर पर एक दिवसीय भागवत एवं भक्तिमय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री तान्यासरण जी के मुखारविंद से संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। पूरा गांव भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान श्री तान्यासरण जी ने अपने मधुर वाणी में भागवत कथा का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के समय श्रद्धालु भावविभोर होकर श्रीहरि के नाम में लीन हो गए। कथा के समापन पर पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन गूंजने लगा। इस अवसर पर गाँव के प्रमुख श्रद्धालु मंटू पंडित, निवास पंडित, सरोज पंडित, शोभो पंडित, मधुसूदन पंडित, शंभू पंडित, मनोरंजन पंडित, लखीराम पंडित, हराधन पंडित, जयनारायण भंडारी, संतोष यादव, युगल दत्ता तथा वार्ड सदस्य प्रभु पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता में सहयोग दिया और भक्तों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूरा जेरुआ गाँव आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस तरह के आयोजन को समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button