जामताड़ा

करीब 4 करोड़ की लागत से सड़क सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

विधायक चुन्ना सिंह ने कहा—विकास मेरी पहली प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सारठ विधानसभा की दो पंचायतों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास बुधवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जाएगा। कार्य के संवेदक मनमोहन कुमार हैं।
इस योजना के तहत मिशन के समीप चरघरा से धरुवाडीह, तेलकियारी होते हुए जैरोपहाड़ी तक सड़क की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं नीजकजरा से मोहनपुर मोड़ तक सड़क को भी बेहतर बनाने का कार्य होगा। सड़क निर्माण एवं मरम्मत से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के दौरान विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, कंपास सहित मिठाई का वितरण किया।
मौके पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों के अनुरूप छोटे-बड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
 मौके पर बेजन मंडल, रामरतन मंडल, सकुर अंसारी, बालो मंडल, रंजीत मंडल, अजीत मंडल, रामदेव मंडल, मोहन साह, टिंकू, रेखान, मंगल मंडल, खूबलाल रजवार, सुनील सोरेन, इमरान अंसारी,सुभाष शाह,राजन मंडल, हरेराम यादव, अजय यादव, सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button