जामताड़ा

फसल सुरक्षा मिशन के तहत महिला कृषक दीदियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कर्माटांड़, जामताड़ा। पौधा संरक्षण विभाग, जामताड़ा के तत्वावधान में फसल सुरक्षा मिशन के तहत कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत फोफनाद पंचायत के फोफनाद गांव में महिला कृषक दीदियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 एवं 10 सितंबर 2026 को किया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिला कृषकों को फसलों में होने वाले विभिन्न रोग एवं कीटों की पहचान, फसल को नुकसान से बचाने के उपाय तथा पौधा संरक्षण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषक दीदियों को फसल में कीट एवं रोग का प्रकोप होने पर समय रहते उचित प्रबंधन करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण में अंजनी शर्मा, खुशबू कुमारी, सिंह लता देवी एवं पूनम देवी ने प्रशिक्षक के रूप में महिला कृषकों को आवश्यक जानकारी दी। वहीं एक्सपर्ट के द्वारा भी फसल सुरक्षा एवं पौधा संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षकों ने महिला कृषकों को फसल सुरक्षा मिशन के उद्देश्यों, फसलों की सुरक्षा, जैविक एवं वैज्ञानिक विधियों के उपयोग तथा सुरक्षित तरीके से पौध संरक्षण दवाओं के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कृषक दीदियों ने खेती से संबंधित अपनी समस्याओं को प्रशिक्षकों के समक्ष रखा, जिनका समाधान भी बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिला कृषकों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा फसलों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान को कम करना है। प्रशिक्षण में फोफनाद पंचायत क्षेत्र की महिला कृषक दीदियों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में प्रथम तकनीकी  प्रबंधक विजय कुमार भी उपस्थित
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button