सीतापुर महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा की कमी, निरीक्षण में गंभीर खामियां उजागर

एनपीटी सीतापुर ब्यूरो
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं: सीतापुर में महिला आयोग उपाध्यक्ष का औचक निरीक्षण, बाहर भेजने पर नाराजगीराज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सीतापुर जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं की जांच की और मरीजों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं। अस्पताल प्रशासन मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भेज रहा था। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि डॉक्टर नियमित जांच के लिए वार्ड में नहीं आते। वार्डों में साफ-सफाई कीस्थिति खराब थी। तकियों पर कवर नहीं थे और बेडशीट गंदी थीं।

उपाध्यक्ष ने इन कमियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने
निर्देश दिए कि सभी मरीजों का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही किया जाए। जो कर्मचारी मरीजों को बाहर भेज रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही पैसे लेकर प्रसव कराने वाली आशाओं की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुनीता कश्यप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीतापुर से