लातेहार

कोल वासरी निर्माण को लेकर पर्यावरण स्वीकृति सम्बन्धित जनसुनवाई सम्पन्न

Public hearing regarding environmental clearance for construction of coal wastery concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखण्ड अन्तर्गत चेताग पंचायत भवन में शनिवार को मेंमर्स ओंकार कोल वॉशरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोल वासरी लगाने को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा पर्यावरण स्वीकृति संबंधित जनसुनवाई की गई ।इस जनसुनवाई में ओल्हेपाठ, चेताग, पकरी, दिरीदाग, कलकलीया समेत आसपास के कई गाँव के ग्रामीणों ने भाग लिया ।उपस्थित लोगों को कंपनी के कर्मी स्वपनिल कामदेव ने बताया कि यह कोल वासरी ओल्हेपाट में लगाया जाएगा। जिसमें 2.48 एमटीपीए वेट कोल वाशरी की स्थापना की जाएगी ।लगने वाले कोल वाशरी से होने वाले प्रदूषण से बचाव एवं रोजगार से संबंधित विस्तार से जानकारी दिया।वही जनसुनवाई में सभी ग्रामीणों ने एक स्वर पर कहा कि कोल वासरी लगाने का हम लोग समर्थन करते हैं ।लेकिन ग्रामीणों की सुविधा का ख्याल रखा जाए। ग्रामीण अनु उराँव ने कहा कि फैक्ट्री लगे लेकिन स्कूल,अस्पताल,पानी,सड़क मरम्मती,सार्वजनिक भवन,यातायात की सुविधा कंपनी के तरफ से दिया जाए। जबकि बलकेश्वर गंझू ग्राम ओल्हेपाट ने कहा कि कंपनी लिखित रूप से आश्वासन दे कि यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। सुरेश तुरी ने कहा के यहां के स्थानीय ग्रामीण को रोजगार मिलना चाहिए ।सावित्री देवी ने कहा कि यहां अच्छा स्कूल हो तथा स्कूल में भी स्थानीय लोगों को काम दिया जाए। उन्होंने कहा कि जितना जमीन अधिग्रहण किया गया है उसे अधिक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो।भविष्य में ऐसा नहीं हो कि हम लोगों को गांव से ही भगा दिया जाए ।जबकि सुनील लोहारा ने कहा कि कंपनी में बैठे लोग हम लोगों की मुश्किलों को अच्छे से समझ रहे होंगे से जल, जंगल, जमीन का नुकसान नहीं होना चाहिए ।वही ललिता कुजूर ने कहा कि कंपनी लगने का हम लोग समर्थन करते हैं लेकिन सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए चेक नाका एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की जानी चाहिए। वही शांति देवी ,जितेंद्र तूरी, शंभू कुमार गंझू, मदन गंझू,मोहन गंझू,जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी,कोमर निवासी एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह समेत कई लोगों ने कोल वासरी लगने का समर्थन करते हुए मूलभूत समस्या का समाधान का मामला उठाया ।इस पर कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से 75 लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं अप्रत्यक्ष रूप से 150- 200 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा ।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 1500 पेड़ लगाए जाएंगे। वही बाउंड्री से बाहर ना तो कोयला धोने वाले पानी को बाहर निकला जाएगा ना ही किसी भी प्रकार का लिक्विड बाउंड्री के बाहर फेंका जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए प्रोजेक्ट द्वारा प्रत्येक 3 माह में मॉनिटरिंग कराई जाएगी ।जिसमें हवा का मानक की जांच की जाएगी। वही लातेहार के अपार समाहर्ता रामा रविदास ने कहा कि उपस्थित जनसमूह ने सभी एक स्वर में कहा कि कोल वासरी लगना चाहिए लेकिन कंपनी जो वादा कर रही है उसे पूरा करें ।उन्होंने भी कंपनी से कहा कि ग्रामीणों को किए गए वादे 75% स्थानीय लोगों को नौकरी देना होगा ।एवम जन सुनवाई में किये गए सभी वादों को निभाना होगा। बालूमाथ अंचल अधिकारी ने कहा कि कोशिश करें कि जो कोयला का उठाव कंपनी द्वारा किया जाएगा वह हाईवे से नहीं करके ट्रक से तिरपाल से ढक कर कर तो उसे भी पॉल्यूशन कम होंता है। इस मौके पर झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष मनीष भूषण कुमार, जिला उद्योग केंद्र के जीएम रघुवीर सिंह, फील्ड ऑफिसर कुणाल सहदेव, जनरल मैनेजर पर्यावरण सलाहकार ज्ञानेश पाठक ,पॉल्यूशन बोर्ड के शैलेश कुमार, रीजनल ऑफिसर पॉल्यूशन समीर कुमार सेम टी ग्रामीण लाल रंजीत नाथ शाहदेव, मोहम्मद इमरान, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता,अमित शाहदेव,पंचायत समिति सदस्य ईश्वरी पासवान,मो०आजम समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button