साहेबगंज

राजमहल थाना पुलिस को देख व्यापारी हुए नौ-दो ग्यारह

Seeing the Rajmahal police station, the traders ran away.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल थाना क्षेत्र के कोयलाबाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान पर राजमहल पुलिस ने छापेमारी की, इस दौरान मौके पर व्यापारी पुलिस गाडी को देखकर घटनास्थल से फरार हो गया, पुलिस को देखकर बाजार में भीड़ एकत्रित हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया वही राजमहल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक साहेबगंज को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोयला बाजार के गुलजार शेख पिता तैयब शेख साकिन कोयला बाजार पुनी टोला थाना राजमहल जिला साहेबगंज के द्वारा चोरी के मोबाईल की खरीद बिकी एवं दुकान में चोरी के मोबाईल के पार्टस बदलकर मोबाइल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाइ हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधीकारी राजमहल के नेतत्व मे एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये उक्त व्यक्ति के दुकान में छापामारी किया गया।अभियुक्त गुलजार शेख पुलिस की गाडी को देखकर घटनास्थल से फरार हो गया एवं अभियुक्त गुलजार शेंख के दुकान मे रखे एक काले रंग के बैग से कुल बत्तीस पीस 32 एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया।जिसे विधिवत जप्ती सुची बनाकर जप्त किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध गिरफतारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस संबंध मे राजमहल थाना कांड संख्या 463/25 दिनांक 7/11/2025 धारा-317 (2)/317 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।छापामारी टीम में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,एसआईओम प्रकाश चौहान, पुअनि शम्भु शंकर सिह,महादेव उंराव,नन्द कुमार यादव,मो० जमील, सुनिल कुमार गुप्ता, एगनेसिस मरांडी एवं सशस्त्र बल के जवान सामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button