सिंगरौली

कलिंग कंपनी के अधिकारियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। एनसीएल अमलोरी परियोजना से जुड़ी कलिंग ओबी कंपनी के सहायक मैनेजर हेमंत और एक अन्य कर्मचारी के साथ रंगदारी वसूली व मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब दोनों को बैढ़न स्थित जिला चिकित्सालय शाह ट्रामा सेंटर के पास एक बंद कमरे में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले की जब जानकारी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह, अंकित सिंह, डब्बू सिंह (निवासी भरुआ, थाना नवानगर) सहित एक अन्य को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से चोपन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रंगदारी, गुंडागर्दी और मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के संबंध में सीएसपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि हेमंत डाकुआ असिस्टेंट मैनेजर कलिंगा ने आठ नवम्बर को थाना वैढ़न में शिकायत दर्ज कराया कि दोपहर दो बजे के आस-पास उनके मोबाइल पर फोन आया कि एक लाख रूपये की आवश्यकता है, आप कई बार फोन करने पर नहीं उठाते आप एनसीएल ट्रामा सेंटर ग्राउंड में आइये मिलना है। जब वह वहां पहुंचे तो वहां अंकित सिंह, व डब्बू सिंह मिलकर एनसीएल ग्राउंड में ले जाते हैं। उनके साथ एक गनमैन व एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोपियों द्वारा मैनेजर को कहा गया कि हमें कथा कराना है उसके लिए बीस से पच्चीस लाख रूपये की आवश्यकता है जिसपर हेमंत डाकुआ ने असमर्थता जाहिर की। जिसपर चारो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button