मथुरा

महावन में रसखान समाधि स्थल पर सजायीं सांझी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। महावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सांझी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को रसखान समाधि परिसर में हुआ। शुभारंभ परिषद के एसीईओ मदन चंद्र दुबे, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना एवं ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने दीप जलाकर किया। एसीईओ मदन चंद्र दुबे ने कहा परिषद द्वारा आयोजित महोत्सव का उद्देश्य ब्रज की प्राचीन सांझी कला को पुनर्जीवित करना है। महोत्सव में जल सांझी, सूखे रंगों की सांझी, गोबर सांझी, पोर्ट्रेट चित्रांकन एवं रंगोली से शानदार शुरुआत हुई। चित्रकार कमलेश्वर, खुशबू उपाध्याय, श्रुति यादव, विश्वजीत, बृज गोपाल, दक्ष एजुकेशन इंस्टीट्यूट एवं खाजानी वूमंस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया। शाम को भजन संध्या एवं कथक का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहायक अभियंता दूधनाथ यादव, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया महोत्सव 21 सितंबर तक चलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button