झुंझुनू
खेतड़ी में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश घुमरिया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे ग्रामीणों ने नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज घुमरिया के नेतृत्व में एसडीएम सुनील चौहान को ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। रंवा के युवक पर जानलेवा हमले एवं झुंझारपुर की महिला के साथ मारपीट के आरोपियों पर कार्यवाही तथा खरखड़ा से गायब लड़की को बरामद करने की मांग की गई। समाज सेवी घुमरिया ने कहा कि खेतड़ी में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सात दिन में न्याय नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामकुमार कृष्ण कुमार, मोहनलाल, जगदीश प्रसाद, महेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, महिपाल, मनीष घुमरिया, हेमराज गुर्जर, लख्मीचंद, सरोज, उर्मिला, मंजू, ममता, बबीता, सुमन, माया देवी, सुनीता, कविता सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।


