धनबाद

बाघमारा प्रखंड कार्यालय में झारखंड के 25वां वर्षगांठ के अवसर पर मनाई गई रजत जयंती

Silver Jubilee was celebrated on the occasion of 25th anniversary of Jharkhand in Baghmara Block Office.

******
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड कार्यालय में झारखंड के 25 वा वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अलावे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह उपस्थित हुई शारदा सिंह ने कहा कि पिछले 25 साल से झारखंड में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की है। जिस गांव में पक्के सड़क नहीं थे, उसे गांव में आज सड़क लंबी दूरी तक बनाई गई है । इसके अलावा पानी बिजली घर-घर में उपलब्ध कराई गई है। आने वाले समय में अन्य कई सुविधाएं गांव के लोगों को मुहैया कराई जाएगी। बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने कहा कि हम हर्षित के साथ बोलना चाहते हैं कि हमारा झारखंड का 25 व वर्ष पूरा हो रहा है और हमें हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करने का मौका मिल रहा है, विशेष कर ग्रामीणों से कहना चाहूंगा कि जब कभी भी हमारी आवश्यकता होगी हम आपके साथ है, बाद में मनरेगा के कुछ कर्मियों को उनके कार्य को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू बाघमारा प्रमुख गीता देवी एवं कई पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button