सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने किया ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य का ख्याल 

कारकोसा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। समुदाय के स्वास्थ्य कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी सीएसआर पहलों के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारकोसा में 10 नवम्बर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ, समय पर परामर्श, जाँच और उपचार उपलब्ध कराना था।
विंध्याचल अस्पताल की समर्पित चिकित्सक टीम -डॉ. प्रतिमा महेन्द्र, (वरिष्ठ कंसल्टेंट), डॉ. मयूराक्षी भराली (प्रबन्धक, चिकित्सा सेवाएँ) एवं डॉ. अभिषेक वैस (चिकित्साऑफिसर) ने शिविर में चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं। कुल 148 लाभार्थियों ने इस स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर  निखिल जायसवाल, कार्यपालक(सीएसआर) भी उपस्थित रहे।
यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल के उस निरंतर प्रयास को दर्शाती है, जिसके तहत स्टेशन अपने आसपास के समुदायों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करते हुए लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button