रामपुर शाहबाद
महिला ने चार के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम चंद्रपुरा सालिस निवासी एक महिला ने मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।ग्राम चंद्रपुरा सालिस निवासी मीना दिवाकर पत्नी रामौवतार का कहना है कि 22 अक्टूबर के दिन वह गांव के ही एक दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी। महिला का आरोप है कि जब वह दुकान के नजदीक पहुंची तब गांव के ही रामगोपाल, राजकुमार, विकास, रघुवीर और गोविंदा ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। महिला का यह भी आरोप है कि जब वह चीखने चिल्लाने लगी तब उसका पति व पुत्र भी वहां आए और विरोध किया तो पांचो ही लोगों ने पुत्र सुमित और पति रामौतार के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर पांचो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



