मेरठ

दिल्ली बम ब्लास्ट ने केंद्र सरकार की सुरक्षा नीति की पोल खोल दी: कांग्रेस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। कांग्रेस की मेरठ इकाई ने एक एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में आरोप लगाया कि दिल्ली में लाल किले के पास बम बलास्ट की घटना केन्द्र सरकार की सुरक्षा नीति की पोल खोलने के लिए काफी है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में
एसआईआर की अब तक कि समीक्षा कि गई, व कार्यकर्ताओ ट्रेनिंग देते हुए इस बात पर चिंता जाहिर की गई कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त कार्य में तेजी नहीं लाई गयी है। दिल्ली में हुए भीषण बम ब्लास्ट में शहीद हुए निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कि गई तथा केंद्र सरकार की निष्क्रियता पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।
बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में यह गहरी चिंता व्यक्त की गई कि राजधानी दिल्ली में हुए इस भीषण धमाके ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस समय पूरा देश इस त्रासदी से विचलित है, उस समय प्रधानमंत्री का देश से बाहर रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार जनता के दुःख-दर्द से कितनी दूर है। रंजन शर्मा ने कहा कि देश के जिन 12 राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है, वहाँ के व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची आवश्यक रूप दर्ज करा दें।  उन्होंने कहा कि देश के नागरिक भय के माहौल में जी रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इस आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि शहीदों और निर्दाेष नागरिकों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की मांग करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button