मुरादाबाद

गोकशी के तीन आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद मुरादाबाद के कटघर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के तीन आरोपी सलीम, नदीम और मोसिम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके चार साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने आठ नवंबर की रात कटघर क्षेत्र में गोकशी की घटना की थी।
मंगलवार की देर रात रामगंगा किनारे फिर से बदमाशों की होने की सूचना मिली
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आठ नवंबर की रात कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी में पशुओं के अवशेष मिले थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। कटघर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार की देररात रामगंगा किनारे फिर से बदमाशों की होने की सूचना मिली। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपियों ने आठ नवंबर की रात गोकशी की घटना को अंजाम दिया था
पुलिस ने घेराबंदी कर रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के टोडीपुरा निवासी सलीम, नदीम और कटघर के सिद्दीकी कॉलोनी बरवाला मजरा निवासी मोसिम को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपी मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में मौके से भाग गए अपने टांडा थाना क्षेत्र के टोडी निवासी मुरसलीन, असलम, कुंदरकी निवासी अरशद, कटघर के कोहिनूर तिराहे के पास रहने वाले अमरोहा के हसनपुर के सिहाली जहांगीर निवासी गुफरान हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि इन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर आठ नवंबर की रात गोकशी की घटना को अंजाम दिया है। अब फिर से गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक, तमंचे, छुरे, दो कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button