गाजियाबाद
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा (1–15 नवंबर 2025) के तहत जनपद के विभिन्न उपकेंद्रों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।
निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न उपकेंद्रों पर निबंध, रंगोली, स्लोगन, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएँ तथा संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
बुध नगर नसबंदी कॉलोनी, लोनी में संगोष्ठी,
सरस्वती विहार में रंगोली प्रतियोगिता,
ग्राम बेहटा हाजीपुर में पोस्टर प्रतियोगिता,
तथा मयूर विहार डासना में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका लोनी के स्वयं सहायता समूह के ब्रांड एंबेसडर श्री प्रदीप कुमार वशिष्ठ और श्रीमती नीलम श्रीधर ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय और असमानता के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उनका जीवन संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से सामाजिक परिवर्तन संभव है। जयंती मनाने का उद्देश्य उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलीहातु में हुआ था। वे महान स्वतंत्रता सेनानी व जनजातीय नेता थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध जनजातीय समाज के अधिकारों और परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में संस्थान के क्षेत्रीय सहायक मोहित, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक, कार्यालय सहायक रामराज सहित अनुदेशक — सरिता, सरोज सैनी, एल्मा, अर्चना, मानसी, प्रमोशन, सुषमा त्यागी, अंजू, कोमल, लवली, रीटा कुमारी, शिल्पा, शशि पवार, अदीबा, अंजलि, पुष्पा, सविता, गीता देवी और हिमांशु त्यागी आदि ने विशेष योगदान दिया।
आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया




