सिंगरौली

 इंडियन चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों ने इको पार्क माडा में प्राकृतिक जगहों का भ्रमण किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बिरसा मुंडा जयंती पर इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल बैढ़न जिला सिंगरौली ने माडा क्षेत्र आदिवासी पाठ में जाकर विद्यालय के छात्र शिक्षक उन लोगों से रूबरू होते हुए इको पार्क माडा छात्रों को घुमाया इसके बाद कई पशु पक्षी झरने पहाड़ झील आदि से अवगत कराया कई गुफाओं को भी दिखाया गया जहां बच्चों को टीचर किताब की बातें सीखते हैं वही बच्चों को विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व्यवस्थापक बच्चों को ले जाकर वहां के मूल निवासियों का रहन-सहन से अवगत कराया एवं लोगों के बीच जाकर समझा कि यह लोग जंगल में कैसे रहते हैं और कैसे अपना जीवन यापन करते यह जानकारी बच्चों को दी गई की यहां के लोग कृषि पर आधारित एवं कई प्रकार के संसाधनों द्वारा अपना जीवन यापन करते इसके साथ-साथ झील पहाड़ नदी झरने का भी ज्ञान दिया गया बताया गया कि पेड़ पौधे यह सब हमारी प्राकृतिक संपदा है इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है अंत में डायरेक्टर जे वी गुप्ता के द्वारा बच्चों को नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी भोजन करने के बाद बच्चों को शाम होने से पहले बच्चों को बस के द्वारा जिला मुख्यालय बैढ़न में विद्यालय प्रांगण में लाकर उनके घर-घर बच्चों को पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी बच्चों को बिरसा मुंडा जयंती पर सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं शिक्षकों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button