रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल पाकुड़ के विद्यार्थीयों को दी गई रोड सेफ्टी की जानकारी
Information on road safety was given to the students of Rani Jyotirmay High School, Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ मिथिलेश कुमार चौधरी के आदेशानुसार जिला पाकुड़ के सभी स्कूल मे प्रति सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम कराने के तहत 18 नवंबर 2025 को पाकुड़ थाना अन्तर्गत रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल पाकुड़ के कक्षा 09 एवं 10 के सभी विद्यार्थीयो को रोड सेफ्टी के सभी जरुरी नियमो के बारे मे विस्तार से बताते हुए एवं सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सड़क दुर्घटना से सम्बंधित मुआवजा स्किम एवं अन्य के बारे मे जागरूक किया गया “तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करने, किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन न करने,हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस, हिट एंड रन, गुड समेरिटन, रोड सिंजेज एवं अन्य के बारे में भी बताया गया, जागरूकता कार्यक्रम में कुल 100-200 बच्चो ने एवं विद्यालय के शिक्षक ने भी भाग लिया तथा सभी को पम्पलेट देकर भी जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम मे जिला सड़क सुरक्षा कोषांग एवं अन्य उपस्थित रहे । रफ़्तार नहीं जीवन की जिम्मेदारी जगाओ



