साहेबगंज

जिला स्तरीय एक दिवसीय रबी कार्यशाला सम्पन्न

District level one day Rabi workshop concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखण्ड सरकार के निदेशानुसार सिद्धो-कान्हू सभागार,साहेबगंज में जिला स्तरीय एक दिवसीय रबी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त,साहेबगंज द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा एवं उप विकास आयुक्त साहेबगंज उपस्थित रहे उपायुक्त ने कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बीटीएम एटीएम एवं कृषक मित्रों को किसानों से सीधे जुड़कर कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही सभी प्रखण्डों में रबी कार्यशाला आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर बीज वितरण करने पर विशेष जोर दिया गया वही उप विकास आयुक्त,साहेबगंज ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। धान की अच्छी उपज को देखते हुए धान अधिप्राप्ति हेतु ई उपार्जन पोर्टल पर किसानों का शीघ्र निबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया जिला परिषद अध्यक्षा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड झारखंड राज्य मिलेट मिशन,सिंचाई सुविधा एवं सोलर पम्पसेट जैसी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक ने बागवानी एवं सब्जी उत्पादन तकनीक,बीज उपचार तथा फसलों में कीट व्याधि प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी रबी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की समय से बोआई शुरू करने की सलाह दी जिला कृषि पदाधिकारी, साहेबगंज ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बिरसा फसल विस्तार योजना के चयनित संकुलों में शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पहाड़िया आदिम जनजाति के किसानों के बीच सरसों एवं मसूर बीज वितरण पर बल दिया आत्मा,साहेबगंज द्वारा शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया गया कार्यशाला में भूमि संरक्षण पदाधिकारी,अग्रणी बैंक प्रबंधक,नाबार्ड जेएसएलपीएस जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने अपने अपने विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,बीटीएम,एटीएम, जनसेवक,कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान सहित लगभग 221 प्रतिभागी उपस्थित हुए। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button