अमरोहा

20 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला।

“दहेज के लिए प्रताड़ित करने और 20 लाख रुपए न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सिपाही पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।”
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव रामहट निवासी किसान जसवंत सिंह ने अपनी बेटी सोनिका की शादी 1 मार्च को मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर सुखवासी के अक्षय कुमार से की थी। अक्षय उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है।सोनिका ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। यहां तक कि बीमार होने पर भी उसका इलाज नहीं कराया गया। 25 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनिका के साथ मारपीट की और मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। ससुराल वाले लगातार 20 लाख रुपए की मांग पर अड़े रहे
आखिरकार,9 अगस्त को ससुराल वालों ने सोनिका के साथ फिर से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल सोनिका अपने मायके में पिता के घर रह रही है।सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि इस मामले में पति अक्षय, देवर अखिलेश,ससुर शेर सिंह, सास माया देवी और ननद सिंपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button