अमरोहा
हीरा इंटरनेशनल स्कूल धनौरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा धनौरा। हीरा इंटरनेशनल स्कूल धनौरा में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खो-खो एवं विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में इंटर हाउस रेड हाउस, ओरेंज हाउस, ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस—के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया खो-खो प्रतियोगिता के परिणामविद्यालय प्रबंधन ने बढ़ाया उत्साहविद्यालय के चेयरमैन कृष्ण कुमार अग्रवाल और निदेशक कपिल कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने कहा कि खेलकूद न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि अनुशासन, सामूहिकता और आत्मविश्वास विकसित करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि खेलकूद महोत्सव का तीसरा चरण आगामी दिनों में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में श्रीमती आंचल अग्रवाल, लोकेश कुमार शर्मा, सुमन भाटिया, कमलेश अग्रवाल, नेहा शर्मा, शुभ्रा अग्रवाल, मेघा गर्ग, अर्पित कौशिक, राजकुमार, अचल सिंघल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।



