अमरोहा
एसआईआर अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्य की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/सैद नगली। क्षेत्र में स्थित जन सहयोग कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत बूथों पर चल रहे कार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक ने मौजूद सभी नगर वासियों से कहां की एस आई आर अभियान के तहत बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि इन गणना प्रपत्रों को भरकर समय से वापस अपने बीएलओ को जमा कर दें। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। जिला महामंत्री ने मौजूद लोगों से यह भी जानकारी ली की कितने लोगों ने गणना प्रपत्र भरकर अपने बी एल ओ को जमा कर दिए हैं और कितने लोग अभी शेष हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इन गणना प्रपत्रों को भरने के लिए और जमा करने के लिए शेष रह गए हैं वह अंतिम तारीख से पहले पहले इन गणना पर पत्रों को भरकर अपने बी एल ओ को जमा कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने साथ-साथ दूसरे अपने संबंधियों को भी जागरूक कर उनके गणना प्रपत्रों को भरने और जमा करने में भी उनका सहयोग करें यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सदस्य का भी गणना प्रपत्र भरने से और जमा करने से छूट गया तो उसका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा इसलिए हम अपनी जिम्मेदारी समझ कर इन गणना प्रपत्रों को भरकर समय से अपने बूथ लेवल ऑफिसर को जमा कर दें। इस अवसर पर सभासद अमित भाटी,सभासद निकेश कुमार राघव,सभासद रविंद्र सिंह,सभासद धारा सिंह,सभासद भगवत खडगवंशी,सभासद फजले अब्बास,सभासद मेहरबान,डॉक्टर प्रवेश कुमार,नीटू भाटी,जगपाल सिंह कटारिया एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



