पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए विधायक

MLA participated in the camp organized under the Right to Service Week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी व जराकी पंचायत में आयोजित “सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू व विधायक पुत्र सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू जी ने संयुक्त रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया। इस दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद जनता तक पहुंचे। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं सरल-सुलभ और पारदर्शी रूप से पहुंचे। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने शिविर में लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित समाधन का भरोसा दिया। साथ ही केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने कहा कि यह सरकार चाहती है कि जनता कार्यालयों के चक्कर न लगाए, बल्कि योजनाएं स्वयं जनता तक पहुंचे। बताते चले कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के पकलो पहुँचने पर लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी का झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, अंचल अधिकारी औसफ अहमद खान, थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीत भगत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, सचिव बजल टुडू, प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के सह सचिव महफूज आलम, प्रखंड युवा मोर्चा के सह सचिव दिलीप रजवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक, सरोज मंडल, भीमसेंट हेम्ब्रम, मुस्लिम अंसारी, जराकी पंचायत अध्यक्ष अशोक हेम्ब्रम, जामुगड़िया पंचायत सचिव आरिफ अंसारी, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत सचिव अखलाक अंसारी, डूमरचीर पंचायत अध्यक्ष सुनील मरांडी, बेंजामिन मरांडी, संजय पंडित, राजेश पंडित, फिलिप मुर्मू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button