महोली में 1050 बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक गटकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। पल्स पोलियो अभियान में 0-5 साल तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौली , सीकर में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ विकास मील ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत करवायी । इस मौके पर डॉ ऋषि जोशी , डॉ अक्षय कुमार , डॉ सुमन , सुपरवाईजर TA रामकुमार ,चैन सिंह शेखावत , एएनएम सोनी देवी , एएनएम कृष्ण , CHO तरुण, नर्सिंग ऑफिसर भावना स्वामी , व अन्य स्टाफ उपस्थित था ।डॉ विकास मील ने बताया की सभी अभिभावकों को जागरूक होकर अपने सभी 5 साल तक के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने की जरूरत है । हम सभी मिलकर स्वास्थ्य विभाग का साथ देंगे तभी पोलियो को पूर्ण रूप से मिटा पाएंगे । पहले दिन महरौली सेक्टर में लगभग 600 बच्चो के आसपास पोलियो की खुराक गटकी । आज भी लगभग 450 बच्चो को घर घर जाकर जो भी बच्चे छूटे हुए है उन बच्चो को दवा पिलाई गई ।उन्होंने बताया की जो भी बच्चे छूट गए है कल उनके पास आखिरी दिन है दवा पीने का ।



