निमंत्रण से लौटते समय बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। सोमवार की शाम निमंत्रण से लौट रहे एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। कालिका–शीतलागंज मार्ग पर स्थित डिहवा बाग के पास पुलिया के नजदीक हुई। जहाँ बुजुर्ग अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान राम सिद्ध (70 वर्ष), पुत्र मूसई, निवासी सरैया पसियान मजरा सरैया कनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे किसी निमंत्रण में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर चलते समय अचानक गिर पड़े।ग्रामीण जैसे ही घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंचकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।घर के मुखिया की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो–रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

