संविधान बचाओ दिवस पर पाकुड़ इकाई ने किया कार्यक्रम का आयोजन
Pakur unit organised a programme on Save Constitution Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 26 नवंबर 2025, बुधवार को संविधान बचाओ दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे, पाकुड़ नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम , जिला महासचिव कृष्ण यादव, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप , रामविलास महतो, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, डॉ जोहारूल इस्लाम, जिला सचिव मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, एहिदीन शेख एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसे किसी भी प्रकार से कमजोर होने नहीं दिया जाएगा। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान के सिद्धांतों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।



