धनबाद

बोकारो प्लांट में दुर्घटनाओं को लेकर दिल्ली का तापमान चढ़ा

Delhi's temperature rises due to accidents at Bokaro plant

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो #इस्पात प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से बोकारोवासी भलीभांति परिचित हैं। इसके साथ एक सच यह भी है कि अकेले बोकारो ही नहीं वरन् सेल की सभी इकाइयों में दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मौत को लेकर दिल्ली भी चिंतित है। तभी तो 24 नवंबर को दिल्ली में एक हाई लेबल बैठक हुई और इस पर रोक लगाने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। नेशनल प्रेस टाइम्स ने 09 अक्टूबर 2025 ( देखे नीचे लगा स्क्रीनशॉट ) एक समाचार प्रकाशित कर यह सूचना दी थी कि बहुत जल्द ही संसद की इस्पात समिति इस मुद्दे पर बैठक करने वाली है और इसमें स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल ) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश को भी समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तलब करेंगे। 24 नवम्बर को यह बैठक दिल्ली में श्री ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री प्रकाश के अतिरिक्त अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हुई बैठक में सेल के विभिन्न यूनिट्स में लगातार हो रही दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने सेल (सेल) के बोकारो, भिलाई, राउरकेला और अन्य संयंत्रों में औद्योगिक सुरक्षा मानकों जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही श्रमिक कल्याण, जिसमें ठेका श्रमिको (कांटेक्ट वर्क्स)की सुरक्षा प्रथाएं, कार्यस्थल की स्थितियां और व्यावसायिक स्वास्थ्य मानकों( ऑक्यूपेशनल हेल्थ स्टैंडर्ड) के अनुपालन पर जोर दिया गया। समिति ने सुरक्षा मानकों की लापरवाही को अति गंभीर मानते हुए नाराजगी जाहिर की और भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन को गंभीरता और संवेदनशीलता से काम करने का निर्देश दिया।
आपको हम यह भी बता दे कि बोकारो के भाजपा नेता विवेक सिंह ने 07 अक्टूबर 2025 को सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर बीएसएल में हो रही दुर्घटनाओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। उसके बाद ही यह संकेत मिले थे कि संसदीय इस्पात समिति इस गंभीर विषय पर सेल प्रबंधन के साथ बैठेगी और 24 नवंबर को यह बैठक हुई। देखना यह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रबंधन क्या – क्या कदम उठता है और दुर्घटनाओं में कितनी कमी आती है ?
बी एस एल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम ने भी गत दिनों इस्पात सचिव को पत्र लिखकर सेल में इस वर्ष 14 मजदूरों की दुर्घटना में हुई मौत की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। वर्ष 2025 में अब तक बोकारो और भिलाई इस्पात प्लांट में 03 – 03 मजदूरों की मौत हुई है। इसके अतिरिक्त सेल के करीबन प्रत्येक इस्पात संयत्र में एकाध मौत दुर्घटना में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button