दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की संगठन विस्तार एवं महिला सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल शहर में श्री लीला शाह महाराज की कुटिया वल्लभ ग्राम में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की विभाग बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका डॉक्टर आशा लता रही इन्होंने संगठन विस्तार की योजना बनाई और संगठन को हर प्रखंड स्तर पर कार्यकारिणी बनाने की बैठक की मुख्य रूप से महिला सुरक्षा पर जोर दिया एवं लव जिहाद के बारे में बच्चियों को सावधान रहने की जानकारी दी और मोबाइल का सही उपयोग हो इस बारे में बच्चियों को सजग़ किया बैठक में मुख्य वक्ता प्रांत सह संपर्क प्रमुख योगेश गोयल ने मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी कार्यकारिणी को साप्ताहिक मिलन एवं सप्ताहिक सत्संग करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान खैरथल मातृशक्ति कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें रेखा गुप्ता को संयोजिका अंजू खंडेलवाल को सहसंयोजिका नेहा अग्रवाल को सहसंयोजिका के दायित्व की घोषणा की गई इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनें एवं जिला मंत्री मुकेश सैनी बजरंग दल संयोजक दीपक सैनी प्रखंड अध्यक्ष राकेश शर्मा प्रखंड मंत्री गौरव आमेरिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे



