कानपुर
हमारा कानपुर सामाजिक संस्था और रोटेरैक्ट क्लब ऑफ कानपुर स्टार के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमज़ोर और आमजन को चाय,बिस्किट,रस और पुराने कपड़ों का वितरण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोविंद नगर द रेमंड शॉप स्थित हमारा कानपुर सामाजिक संस्था और रोटेरैक्ट क्लब ऑफ कानपुर स्टार के संयुक्त तत्वावधान में एक ज़रूरतमंद सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया। आर्थिक रूप से कमज़ोर और आमजन को चाय,बिस्किट,रस और पुराने कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड के मौसम से पहले ज़रूरतमंदों को राहत प्रदान करना और उन्हें दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराना है। हमारा कानपुर सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के प्रति संस्था की ज़िम्मेदारी को दर्शाता है और भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। लगभग दो हजार पुराने कपड़े सदस्यो के सहयोग से और चाय,बिस्किट,रस गौरव तिवारी दीपक अग्रवाल एव अरविंद मंध्यान के सहयोग से वितरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल,सुशील चक,गौरव तिवारी,दीपक अग्रवाल,जिम्मी भाटिया,पी एन जैन,दीप्ति दीक्षित,विनीता अग्रवाल,आभा निगम,अतुल मिश्रा,वेद वर्मा,के के वर्मा,ऋषभ आर्यन आदि मौजूद रहें।



