पाकुड़
फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Absconding accused arrested, sent to judicial custody

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना की पुलिस ने लाल वारण्टी साबीर शेख, पिता स्वर्गीय समीद शेख, ग्राम नलपोखर, थाना पाकुड़ नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में एक चोरी कांड में फरार चल रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध थाना स्तर पर लंबित वारंट जारी था। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद साबीर शेख को पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 157/2006 के तहत आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।



