हापुड़
हाइवे पर कार में लगी भीषण आग….

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH 9 पर कार में लगी भीषण आग । हाइवे पर चलती इको स्पोर्ट कार में अचानक लगी भीषण आग। कार सवारों ने कार से कूदकर बचाई जान । कार में सवार मां-बेटा ने कार से निकलकर बचाई अपनी जान । कार में आग लगने से हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और राहगीर हाइवे किनारे रुक गए । सूचना पर पहुंचे दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी । फायरकर्मियों ने शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगने की आशंका जताई ।
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपेड़ा बाईपास का मामला।



