पाकुड़

पत्थर खदान बंद होने से मजदूरों पर संकट, झामुमो जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से की बात, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

The closure of the stone quarry has created a crisis for laborers. The JMM district president spoke to the deputy commissioner and assured a solution within a week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखण्ड स्थित झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आवासीय कार्यालय में रविवार को बड़ी संख्या में पत्थर खदान में कार्यरत मजदूर पहुंचे और अपने सामने उत्पन्न गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मज़दूरों ने बताया कि वे पत्थर खदानों में काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से खदानें बंद होने के कारण उनके सामने रोज़गार और भुखमरी की स्थिति बन गई है। मजदूरों की समस्याओं को सुनने के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने तुरन्त जिले के उपायुक्त मनीष कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। सूचना के अनुसार, उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर मजदूरों को पुनः रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष के इस त्वरित हस्तक्षेप पर मजदूरों ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों तक उनकी आवाज़ पहुँचाने और समाधान के प्रयासों के लिए वे उनके आभारी हैं। मौके पर हजारों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button