साहेबगंज

विश्व एड्स दिवस पर कारा परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन

Medical camp organized in the prison premises on World AIDS Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज कारा परिसर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कारा में कार्यरत सभी गृहरक्षकों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई एड्स दिवस के तहत सीमित बंदियों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहने,सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया जागरूकता सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया गया और सही जानकारी उपलब्ध कराई गई उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर भगत,काराधीक्षक,द्वारा की गई कार्यक्रम में डॉ.मोहन मुर्मू,कारा चिकित्सक,उमेश कुमार यादव,कारा मिश्रक,तथा जगत मोहन मंडल,कारा परिशायक उपस्थित रहे इस पहल का उद्देश्य कारा परिसर में स्वास्थ्य सुरक्षा,जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button