बरेली

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कर लोकतंत्र रक्षक बनाये गए 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली :  महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा संगठन के अध्यक्ष दिनेश दददा एड.की अगुवाई में आज संगठन सृजन कर, लोकतंत्र रक्षकों के रूप में बी.एल.ए की नियुक्तियां कीं और बरेली शहर विधानसभा के सभी 432 वूथों के बी. एल. ए. की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंप दी और कैंट विधानसभा के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर जाकर बी.एल.ओं से भेंट भी की और उनकी दिक्कतों व वोटरों की परेशानियों को समझा और नियुक्त वूथ लेवल एजेंटों से आग्रह किया कि वे बी.एल.ओं एवं मतदातों से सम्पर्क कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पोलिंग स्टेशनों पर लोगों से भेंट करके बरेली महानगर के वूथ लेवल के समन्वयक डॉ. हरीश गंगवार कहा कि अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुऎ हमें संगठन सृजन करके एवं प्रदेश में वूथों पर बी.एल.ए के रूप में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करके यानीकि लोकतंत्र रक्षक बनाकर मतदान के अधिकार की सुरक्षा करनी है। इस अवसर पर सर्वश्री सादिक अंसारी पार्षद, पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष हरि ओम शाक्य, डॉ. बीना जयसवाल व महेंद्र गंगवार उपाध्यक्ष,महासचिवगण डॉ. सरताज हुसैन नूरी व मनोज कुमार घोष, तीरथ मधुकर, सचिवगण मनोज शर्मा एवं योगेश जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button