बालाघाट

भारतीय डाक विभाग की 14वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में अशोक चौबे सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

               बालाघाट । भारतीय डाक विभाग द्वारा भोपाल के सुभाष यादव समन्वय भवन में आयोजित 14वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में बालाघाट के सेवा निवृत्त व्याख्याता एवं फिलैटलिस्ट (डाक टिकट संग्रहकर्ता) अशोक चौबे को उनके डाक टिकट संग्रह के प्रदर्शन पर प्रदेश व देश के 357 डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के विभिन्न विषयों पर प्रदर्शित डाक टिकट संग्रह के प्रस्तुतिकरण आयोजन पर पुरस्कृत किया गया है।

                  प्रदेश के मुख्यालय भोपाल में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में अशोक चौबे द्वारा प्रकृति भारत-भारत के विभिन्न सर्प तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मोहनदास से महात्मा बनने की यात्रा पर लगभग 40 देशों के गांधीजी पर डाक टिकट संग्रह को श्रेष्ठ मानते हुए उन्हें क्रमशः सिल्वर व सिल्वर ब्रांज मेडल से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है । ज्ञातव्य है कि इस प्रदर्शनी में रामायण मध्यप्रदेश की राज्य विरासत, आजादी के पूर्व व पश्चात् के इतिहास सहित अनेक विषयों पर उन्नत व विकसित भारत के अन्तर्गत संग्रहकर्ताओं द्वारा दुर्लभव आकर्षक डाक टिकट संग्रह प्रदर्शित किये गये थे।

           अशोक चौबे द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिवन योजना के अन्तर्गत डाक टिकट संग्रह के प्रति रूचि विकसित करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीनदयालय स्पर्श योजना जो कि वर्ष 2017 से देश के 28 राज्यो व 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में लिखित परीक्षा के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसका विस्तृत लेखन एक पुस्तक “डाक टिकटों की दुनिया और दीनदयाल स्पर्श योजना” द्वारा इस प्रदर्शनी में 22 नवम्बर को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री विनीत माथुर,  पवन डालमिया डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेस, शहनवाज़ आजम जनरल मैनेजर फायनेंन्स तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विमोचित की गई। जिसमें इस परीक्षा से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, सामान्य ज्ञान और डाक टिकटों की महत्वपूर्ण जानकारी का संकलन है। यह पुस्तक साहित्यिक प्रतियोगिता के अन्तर्गत ब्रांज मेडल प्राप्त करने में सफल रही । ज्ञातव्य है कि इस परीक्षा में चयनित हर प्रदेश के कक्षा 6 से 9 तक के 40 प्रतिभागियों को रूपयें 6000 की एक वर्षीय छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विगत 7 वर्षों से इस वर्ष तक प्रदेश के सर्वाधिक चयनित बालाघाट के 117 प्रतिभागियों को यह प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश सहित देश भर के सर्वाधिक प्रतिभागी बालाघाट जिले से भारतीय डाक विभाग की इस छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में पुरस्कृत हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल  विनीत माथुर द्वारा वर्ष 2026 में बालाघाट जिले में पहली बार जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजित करने की घोषणा की गई है।

             अशोक चौबे की इस उपलब्धि पर अधीक्षक डाक संभाग  वाय आर घनेन्द्र, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  शरद ज्योतिशी, नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अयाज अंसारी, एमएलबी के प्राचार्य डॉ. मनोज जैन, डाईट हाईस्कूल प्राचार्य श्रीमती गीता बंशपाल, इष्टमित्र कमलेश सिंह, रविन्द्र दुबे, नितिन अकांन्त गिरीश वासनिक, प्रवीण दुबे, प्रवीण गोयल, सत्येन्द्र इड़पाची सहित फिलैटलिस्ट उमेश नीमा, आर के नायडू, ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button