मथुरा

यातायात में बाधा बन रहे विद्युत पोल व पेडों को हटाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था बेहतर करने पर जुटा हुआ है। इसके लिए गुजरात की राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) टीम सोमवार के बाद यहां सर्वे करने पहुंचेगी। शुक्रवार को व्यापारियों ने दूर संचार विभाग, विद्युत निगम और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मार्गों पर लगे बेतरतीब विद्युत खंभे व पेड़ों को हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि दूर संचार विभाग के उप महाप्रबंधक को अवगत कराया कि लैंडलाइन फोन न होने के बावजूद आज भी जगह-जगह खंभे व पैनल लगे हुए हैं। कई स्थानों पर ये खंभे मार्ग के किनारे लगे होने से यातायात को बाधित कर रहे हैं। इसी तरह कई मार्गों के बीच में पेड़ खेड़ हुए हैं और कई स्थानों पर विद्युत खंभे भी बेतरतीब लगे हुए हैं। इसी संबंध में तीनों विभागों के अधिकारियों से मिलकर पेड़ों और खंभों को व्यवस्थित करने के लिए कहा है। इसपर अधिकारियों ने उनकी समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशि भानु गर्ग, उपाध्यक्ष गुरमुख दास, सुनील साहनी, भगवान चतुर्वेदी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button