रामपुर शाहबाद
अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकराई दो गंभीर रूप से घायल,रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सोमवार को अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकराई दो युवक गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद नगर के मोहल्ला खाटपुर निवासी 35 वर्षीय अजय अपने मित्र 26 वर्षीय भोपाल के साथ किसी जरूरी काम से सैफनी थाना क्षेत्र के खरसोल गए थे। कम से वापस लौटते समय ग्राम सराय इमाम के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा टकराई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी घटना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया डॉक्टरो ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।



