संभल
संभल के तहसील गुन्नौर के ब्लाक जुनावई में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जुनावई एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल जुनावई में सुरक्षा विकास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जाकर संपर्क किया

एनपीटी संभल ब्यूरो
संभल / जनपद सम्भल के तहसील गुन्नौर के ब्लाक जुनाबई में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने जुनावई में सुरक्षा विकास 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर जाकर संपर्क किया और अभियान के तहत जनसंपर्क करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कार्य शैली एवं सुविधाओं के बारे चर्चा की तथा मण्डल जुनावई के ग्राम काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सेवा सुशासन सुरक्षा विकास , और जनमानस की सेवाओं के बारे जानकारी देते हुए जन संपर्क कियाl इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दानवीर कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह यादव मंडल कोषाध्यक्ष डां. यशपाल सिंह, सेक्टर संयोजक अरविंद मित्तल, बूथ अध्यक्ष पूरन सिंह सुरेश चंद्र बंसल, गोपी चंद, कबीर, विजय, रामपाल आदि मौजूद रहेl