गोड्डा

भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की घोषणा

संगठन को मिली नई मजबूती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अभय सिंह एवं सह-पर्यवेक्षक बृजमोहन राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिले के सभी मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी एवं जांच के उपरांत मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चोबे ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला के दूसरे महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजीव टेकरीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, जिला भाजपा के युवा नेता सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह, जिला मंत्री रामनरेश यादव, रामजीवन शाह, आशीष यादव, मिथिलेश झा, डब्ल्यू भगत, बबलू सिंह, सुभाष चंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में घोषित नए मंडल अध्यक्षों में ठाकुरगंगटी मंडल अध्यक्ष: विनय कुमार साह, माल मंडरो मंडल अध्यक्ष: कैरव कुमार भारती, गोरसंडा मंडल अध्यक्ष: प्रतिमा भारती, मेहरमा मंडल अध्यक्ष: उमेश पासवान, पथरगामा मंडल अध्यक्ष: मुनी लाल भगत, गोड्डा नगर मंडल अध्यक्ष: राजेश भगत, नूनबट्टा मंडल अध्यक्ष: मणिकांत महतो, महागामा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष: पवन कुमार साह, डॉय मंडल अध्यक्ष: गणेश पोद्दार शामिल है।
   प्रदेश पर्यवेक्षकों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि नए मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेगी और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button