खैरथलधर्म

सफला एकादशी पर हुए धार्मिक आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । सफला एकादशी के पावन अवसर पर आज सोमवार को जिले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में शहर के पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान का विधिवत अभिषेक किया गया। मंदिर महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु के मंगलाचरण से हुई, जिसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विष्णु सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर एकादशी की पावन कथा का वाचन किया गया, जिसे श्रद्धालु भक्तों ने एकाग्रचित्त होकर श्रवण किया। कथा श्रवण एवं अभिषेक के माध्यम से भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया और प्रभु श्री विष्णु की कृपा की कामना की। अभिषेक एवं कथा के पश्चात ठाकुर जी की भव्य आरती की गई। आरती के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा और वातावरण श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की जय के जयघोष से गूंज उठा।
 उधर, शहर के बालाजी मंदिर में सफला एकादशी पर बालाजी मंदिर स्थित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्याम रूप में भोलेनाथ का भव्य श्रंगार किया गया!यह श्रंगार सेवा संजय वासु, लोकेश सैनी व हिमांशु गुप्ता द्वारा की गई जिसे मंदिर पहुँचे श्रद्धालुओं नें खूब सराहा!
 मंदिर पुजारी ओमप्रकाश योगी द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button