गोड्डा

कुरमन गांव में आग लगने से किसानों को हुआ नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत कुरमन गांव में दोपहर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। जानकारी के अनुसार, गांव में खेल रहे दो बच्चों ने अनजाने में माचिस से धान और पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग से धू-धू कर धुआं उठने लगा। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बगल के तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी बड़ी अनहोनी को टाल लिया गया। घटना को लेकर पीड़ित परिजन महेंद्र शाह ने बताया कि उस स्थान पर करीब 50 हजार से 80 हजार रुपये मूल्य का धान और पुआल रखा हुआ था, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका था। स्थिति का जायजा लेने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आवश्यक रिपोर्ट तैयार की और वापस लौट गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button