लखनऊ

ठंड से जरूरतमंदों को राहत

नगर विकास निदेशक अनुज कुमार झा ने ULBs को अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर विकास विभाग के निदेशक आईएएस अनुज कुमार झा ने प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies – ULBs) को तत्काल राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी नगर निकायों को मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने, रैन बसेरों एवं आश्रय गृहों में कंबल, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

अनुज कुमार झा ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया कि ठंड से निराश्रितों, गरीबों एवं बेघर लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निकायों को प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की समुचित व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, रैन बसेरों में स्वच्छता, गर्म कपड़े एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य की गई है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है तथा घना कोहरा छाया हुआ है। इस स्थिति में यह निर्देश गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत प्रदान करेंगे। योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत यह कदम उठाया गया है तथा सभी ULBs को इन निर्देशों की सख्ती से पालना एवं मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। यह पहल प्रदेश में ठंड से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button