खैरथल
जिला बचाओं संघर्ष समिति के धरने पर मनाया किसान दिवस
जिला मुख्यालय, मनरेगा और अरावली से छेड़छाड़ के विरोध मे सौपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना के 139 वें दिन धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं सहित किसान महासभा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी की जयंती पर किसान दिवस मनाते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए ।
धरना स्थल पर जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से लोगो ने पहुंचकर अपना समर्थन जताया ।
धरनास्थल पर वक्ताओ ने अरावली पर्वत को नष्ट करने व नरेगा का नाम बदलने पर कड़ा विरोध जाहिर किया
कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा की भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है सरकार को भ्रम हो गया है कि हमारी सरकार बनती रहेगी अब इन्हे आमजन की कोई परवाह नहीं है मनमाने जन विरोधी निर्णय लिये जा रहे कांग्रेस भ्रम में नही सच्चाई के साथ है विकास के झूठे दावें हो रहे है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहे है
यादव ने कहा की हमारे केंद्रीय मंत्री अरावली पर्वत माला को समाप्त करने को तूले हुए है
वहीं क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए ऐलान किया की खैरथल में जिला मुख्यालय बनाए रखने और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर जब तक सरकार पुनर्विचार नहीं करती है तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।उन्होंने कहा की हर गांव में इस आंदोलन की चर्चा है और आमजन मन से चाहता है कि जिला मुख्यालय खैरथल में ही बना रहे। उन्होंने कहा कि खैरथल जिले का प्रमुख केंद्र है—यहां बड़ी मंडी है, रेलवे स्टेशन है और लोकेशन जिले के बीचों-बीच होने से लोगों को प्रशासनिक, व्यापारिक और दैनिक कार्यों के लिए सुविधा मिलती है।
उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित अन्य स्थानों पर रेल सुविधा व पर्याप्त यातायात साधन नहीं हैं, जिससे आमजन को आने-जाने में अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ेगा आज के धरने में हरसोली,जिंदोली व ततारपुर परगना के सैकड़ो लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट आफिस रैली के जाकर सैंकड़ो लोगों ने एडीएम शिवपाल जाट को जिला मुख्यालय, मनरेगा और अरावली से छेड़छाड़ के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया, ललित यादव, अजीत यादव महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी,बीपी सुमन प्रधान,रोहिताश चौधरी, गिरीश डाटा,ओम प्रकाश रोघा,विक्की चौधरी,एडवोकेट वीरनारायण यादव,अखिलेश कौशिक,दीपक चौधरी, योगेश गुर्जर, संदीप पाटिल ,निक्की प्रजापत, हल्लू संरपच, ,मुसद्दीलाल यादव, रविकांत जोशी,रोहिताश बोहरा,धर्म सिंह सरपंच,सुखराम चौधरी,शेर सिंह थानेदार,
वीरेंद्र चौधरी,जीतराम लंबरदार,वीर सिंह ढिल्लों, राजकुमार सरपंच, शीशराम सरपंच, पृथ्वी सिंह चौहान, शेर सिंह चौधरी,शुभराम चौधरी ततारपुर, प्रभु लंबरदार,फूल सिंह सरपंच,मातादीन बिसारिया, देशराज यादव,राजेंद्र चौधरी,अनील रोहिल्ला,पूर्ण दादा,नारायण छंगानी समेत सैकड़ो लोग व महिलाए मौजूद रहे



