खैरथल
सब्जी मंडी की कृष्णा बेकर्स में चोरी, आरोपी फर्म का ही कर्मचारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। स्थानीय सब्जी मंडी स्थित कृष्णा बेकर्स में कार्यरत कर्मचारी सहवाग खान पुत्र जुरा खान को कथित रूप से चोरी करते हुए दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।
दुकानदार के अनुसार, सहवाग खान पिछले कई वर्षों से दुकान पर कार्यरत था और काफी समय से उस पर चोरी का संदेह था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पड़ोस की मनीष किराना दुकान पर हुई कथित चोरी के मामले में भी आरोपी के परिजनों ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आज फिर कृष्णा बेकर्स में कथित चोरी की घटना सामने आई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।



